May 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

किशोर जेना का फाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल

पेरिस, 6 अगस्त । भारत के किशोर जेना का पेरिस ओलंपिक के एथलेटिक्स मुकाबले में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भारतीय उम्मीदें नीरज चोपड़ा पर टिक गई हैं, जो कुछ देर बाद दूसरे ग्रुप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। किशोर जेना से काफी उम्मीदें की जा रही थी, क्योंकि उन्होंने एशियाई खेलों में नीरज से पीछे रहकर रजत पदक जीता था। लेकिन वह अपने उस प्रदर्शन को पेरिस में नहीं दोहरा पाए और ग्रुप ए से फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए। अब उनका भाग्य दूसरे ग्रुप बी पर निर्भर करेगा, जिसमें देखना होगा कि एथलीट कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि शीर्ष 12 एथलीटों को ही फाइनल में जगह मिलती है। किशोर जेना ने अपना पहला थ्रो 80.73 मीटर फेंका। लेकिन उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। तीसरे थ्रो में उन्होंने 80.21 मीटर का स्कोर किया है। वह ग्रुप-ए में 9वें स्थान पर रहे। 28 वर्षीय जेना पिछले साल शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता था।यह प्रदर्शन उन्हें फ़ाइनल में स्थान दिला सकता था लेकिन पेरिस में उनका सर्वश्रेष्ठ 80.73 मीटर ही रहा।

अन्य ख़बरें

पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

Newsdesk

सपा नेता नसीमुद्दीन ने कहा- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे सरकार

Newsdesk

कभी कांग्रेस की नौका पर सवार थे केवल, पंजाब में भाजपा को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading