October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची में बालू घाट पर अपराधियों ने हमला कर छह वाहनों में लगाई आग

रांची, 7 अगस्त । रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी बालू घाट पर अपराधियों ने हमला करके छह वाहनों में आग लगा दी। वारदात को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने दामोदर नदी के छपरा घाट से बालू निकाल रहे चार टर्बो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी में आग लगा दी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर राज्य की नदियों से अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से यह काम जारी रहता है। बालू खनन के एवज में कई आपराधिक गिरोह और प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के लोग रंगदारी वसूलते हैं। इस वारदात को ऐसे ही किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। आम तौर पर घटना के बाद नक्सली संगठन या गिरोह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे किस संगठन या गिरोह का हाथ है। इलाके में प्रतिबंधित संगठनों और अपराध में टीएसपीसी, जेजेएमपी, पांडेय गैंग, अमन साव गैंग, आलोक गैंग, वीएस तिवारी गैंग आदि सक्रिय हैं। इलाके में सड़कों, रेलवे एवं भवन निर्माण करने वाले कांट्रेक्टर और कारोबारियों से ये गिरोह रंगदारी-लेवी के नाम पर मोटी रकम की उगाही करते हैं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment