November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने की शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात

नई दिल्ली, 7 अगस्त। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह और उद्धव ठाकरे के बीच ये मुलाकात नई दिल्ली में हुई। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली दौरे पर हैं। उद्धव ठाकरे ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुरुवार को कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस बार संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ था। जो 12 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था। पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अमित शाह को अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का ‘राजनीतिक वंशज’ करार दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा था, “अहमद शाह अब्दाली भी शाह थे और अमित शाह भी। नवाज शरीफ के साथ केक खाने वाले हमें हिंदुत्व के बारे में सिखाएंगे।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हमने उन्हें अपना हिंदुत्व समझाया है, तो हम (भाजपा के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं, फिर आप जो कर रहे हैं वह सत्ता जिहाद है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

Leave a Comment