October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हुईं विनेश, पिता ने कहा- ‘अब कुछ नहीं बचा’

नई दिल्ली, 7 अगस्त । पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती प्रतियोगिता की 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। देश को उनसे गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन उनके बाहर होने से भारत को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण विनेश को डिसक्वालीफाई किया गया है। ओलंपिक में फाइनल तक का सफर तय करना भारत की इस बेटी के लिए आसान नहीं था, उसे प्री-क्वार्टर में ही 4 बार की विश्व चैंपियन और पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट का सामना करना था। लेकिन विनेश ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार जीत की हैट्रिक लगाई और फाइनल में जगह बनाई। मगर, भाग्य का साथ उन्हें नहीं मिला और मात्र 100 ग्राम अधिक वजन के कारण उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के सामने आने के बाद विनेश फोगाट के पिता महावीर फोगाट काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले पर क्या कहूं? कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। हमें उससे गोल्ड की उम्मीद थी। सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती, सब कुछ फेडरेशन पर निर्भर करता है। मेरी इस बारे में किसी से भी बात नहीं हुई, अब जब विनेश से बात होगी तभी इस बारे में पता चलेगा।” विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर बीजेपी सांसद और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने कहा कि इससे देश का नुकसान हुआ है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment