34.7 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की आज होगी सगाई, पिता नागार्जुन करेंगे शादी की अनाउंसमेंट

मुंबई, 8 अगस्त । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह पिछले काफी समय से डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चाओं में थे। खबर थी कि वह पिछले तीन साल से एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। द ग्रेट आंध्र की रिपोर्ट की मानें तो, यह कपल आज हैदराबाद में सगाई करने वाला है। एक सूत्र ने पोर्टल को खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चैतन्य के पिता और स्टार नागार्जुन उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट करेंगे। वहीं सगाई की तस्वीरें शुक्रवार के बाद इंटरनेट पर सामने आएंगी। सूत्र के अनुसार, यह कपल बहुत जल्द शादी करने जा रहा है। आज दोनों सगाई करेंगे। 2022 में नागा और शोभिता लंदन के एक रेस्तरां में लंच डेट पर साथ देखे गए थे। यहां से डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलनी शुरू हो गई। इस साल की शुरुआत में, नागा चैतन्य और शोभिता को यूरोप में छुट्टियां मनाते देखा गया था। बता दें कि नागा चैतन्य से पहले शोभिता का नाम फैशन डिजाइनर-फैशन ब्रांड ह्यूमन के को-फाउंडर प्रणव मिश्रा से जुड़ा था। वहीं, नागा चैतन्य ने पहले साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘ये माया चेसावे’, ‘माजिली’, ऑटोनगर सूर्या’, ‘ओह! बेबी’ और ‘मनम’ शामिल हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे, ये दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गयी। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली, शादी के महज चार साल बाद 2021 में यह कपल अलग हो गया। शोभिता की बात करें तो उनका जन्म 31 मई, 1993 को आंध्र प्रदेश के तेनाली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थीं, और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी भी सीखा है। 2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया अर्थ का टाइटल अपने नाम किया था। इसी साल वो मिस इंडिया पेजेंट में दूसरे स्थान पर रही। नेटफ्लिक्स की शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट सीरीज’ में गर्भवती महिला नेहा के किरदार से अपनी एक्टिंग का लोहा मनावाया। 2019 में आया जोया अख्तर के शो ‘मेड इन हेवन’ ने उनके करियर को आगे बढ़ाया और एक अलग पहचान दिलाई। वह ‘द नाइट मैनेजर’, ‘पोन्नियन सेल्वन’ और ‘पोन्नियन सेल्वन 2’, ‘मेड इन हेवन’ सीजन 1 और 2 के लिए मशहूर हैं। उन्हें पिछली बार देव पटेल की निर्देशित पहली फिल्म ‘मंकी मैन’ में देखा गया था। हिंदी के अलावा, उन्होंने ‘गुडाचारी’, ‘मेजर’, ‘मूथन’ और ‘कुरुप’ जैसी तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। वहीं नागा चैतन्य ने अपने करियर में कई बंपर हिट फिल्में दी। फिल्म ‘जोश’ से इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने ‘साहसम स्वसागा सागीपो’, ‘प्रेमम’, ‘जोश’, ‘माजिली’, ‘सहसम स्वसगा सगीपो’, ‘लव स्टोरी’, ‘सूर्या’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक में जनेऊ विवाद फिर भड़का : छात्र को ‘जबरन’ पवित्र धागा हटाने को कहने पर विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

केरल: पथानामथिट्टा जिले में ‘युवा आपदा मित्र’ प्रोजेक्ट का आगाज

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading