22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

विनेश के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद, देश को सिल्वर मेडल मिलेगा : महावीर फोगाट

चरखी दादरी, 9 अगस्त । ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में अपील की है। अपील पर फैसला शुक्रवार को आना है। विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट को उम्मीद है कि यह फैसला भारत के पक्ष में आएगा और देश को एक सिल्वर मेडल मिलेगा। महावीर फोगाट ने कहा, “आज विनेश की अपील पर फैसला आना है, जिसका इंतजार 140 करोड़ भारतवासी कर रहे हैं। यह फैसला कल आना था। अब इसके लिए शुक्रवार को समय दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है फैसला विनेश के पक्ष में आएगा और देश में खुशी का माहौल बनेगा। हम सिल्वर मेडल की डिमांड कर रहे हैं। उम्मीद है कि लोगों की दुआ भगवान तक पहुंचेगी और देश को एक सिल्वर मेडल मिलेगा।” पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में महिला कुश्ती 50 किग्रा प्रतियोगिता में रजत पदक से सम्मानित होने की पहलवान विनेश फोगाट की अपील का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) के समक्ष दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) करेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन निर्धारित 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ विनेश की अपील में सहायता कर रहा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार यदि कोई पहलवान प्रतियोगिता के किसी भी दिन निर्धारित वजन सीमा के अंदर नहीं रहता है, तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख संजय सिंह ने बुधवार को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के अध्यक्ष नेनाद लालोविक से विनेश के पहले दिन के नतीजों को रद्द नहीं करने का अनुरोध किया था। विनेश ने अपने बाउट के दिन तीन मैच जीते थे, जिसमें उन्होंने पहले ही बाउट में जापान की गत चैंपियन युई सुसाकी पर शानदार जीत दर्ज की थी। –आईएएनएस एएस/

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading