October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले 15 गिरफ्तार

नोएडा, 10 अगस्त । नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन महिला समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 27 लैपटॉप, 16 मोबाइल, 1 इंटरनेट राउटर, 2 इंटरनेट स्विच और 20 हेडफोन बरामद किए गए। कई लोग अभी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अमेरिकी नागरिकों को टारगेट करते थे। उन्हें पॉप-अप मैसेज भेजते थे और उनके सिस्टम को हैक कर बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करते थे। आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के कर्मचारी बताकर पीड़ितों से बिटकॉइन और अन्य कार्डों के माध्यम से पैसे लेते थे। यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को ठगने के लिए एक पहले से तैयार स्क्रिप्ट का इस्तेमाल किया करता था। उसी के जरिए यह लोग विदेशी नागरिकों से बातचीत करते थे। अमेरिकी नागरिकों को यह लोग डराकर उनसे अलग-अलग माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाया करते थे। पुलिस ने बताया है कि थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने ए-3 सेक्टर-59 से अमेरिका में कस्टमर के सिस्टम पर पॉप अप मैसेज भेजकर सिस्टम को हैक करके बैंक खाता हैक होने का डर दिखाकर उनसे ठगी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी टेक सपोर्ट देने के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान के कर्मचारी बताकर ठगी करते थे। इस गिरोह में काम करने वाली तीन लड़कियां मणिपुर और नागालैंड की रहने वाली हैं। पकड़े गए अन्य आरोपी पूर्व में भी इस तरीके के कामों में लिप्त रहे हैं। इस गैंग के कई सदस्य अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment