22.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पंजाब में कानून-व्यवस्था से चिंतित गडकरी ने एनएचएआई प्रोजेक्ट को लेकर सीएम मान को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 10 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में हो रही दिक्कतों का जिक्र किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि एनएचएआई ने पंजाब में तीन परियोजनाएं पहले ही बंद कर दी हैं, जिनकी लंबाई 104 किलोमीटर और लागत 3263 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित पंजाब में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। लेकिन, इन परियोजनाओं में सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी गंभीर समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने दो घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें एक्सप्रेसवे परियोजना के इंजीनियर की जालंधर में बेरहमी से पिटाई की गई और लुधियाना में परियोजना कैंप पर हमला किया गया। इंजीनियरों को प्रोजेक्ट कैंप और उनके कर्मचारियों को जिंदा जलाने की धमकी भी दी। गडकरी ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। गडकरी ने लिखा, “मैं अनुरोध करता हूं कि राज्य सरकार तुरंत सुधारात्मक उपाय करे, एफआईआर दर्ज करे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और एनएचएआई अधिकारियों और रियायत कर्ताओं के कर्मचारियों का विश्वास बहाल हो सके।” गडकरी ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 8 और परियोजनाएं बंद करनी पड़ सकती हैं, जिनकी लंबाई 293 किलोमीटर और लागत 14288 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे लिखा कि इन मामलों में आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप का ईमानदारी से अनुरोध करता हूं, जो एनएच परियोजनाओं में लंबित मुद्दों को हल करने में लंबा रास्ता तय करेगा, जिससे पंजाब में एनएच बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading