37.5 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटकर सड़क पर गिरा, मार्ग हुआ बाधित

रुद्रप्रयाग, 10 अगस्त। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को एक बार फिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने की घटना सामने आई है। डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने से पहाड़ी से राजमार्ग पर पूरा पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा। पहाड़ से बड़े बड़े बोल्डर और मलबा भारी मात्रा में आ कर सड़क पर गिर गया। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। दरअसल शुक्रवार देर रात केदारघाटी में जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद शनिवार को मौसम के साफ होते ही पहाड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि जब पहाड़ टूटकर गिरा उस वक्त कोई सड़क से गुजर नहीं रहा था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ के टूटकर गिरने के बाद अब सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ धाम में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद लगातार काम जारी है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ पर भूस्खलन और पहाड़ गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं, वहीं भूस्खलन की चपेट में कई गांव आ रहे हैं। जिसके कारण यहां लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते 31 जुलाई को भी केदारनाथ धाम में बादल फटने की घटना हुई थी। जिसके चलते वहां भारी नुकसान हुआ था और पैदल यात्रा भी बंद करनी पड़ी थी। केदारनाथ पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिस पर लगातार काम चल रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग एनएच भी क्षतिग्रस्त हुआ था उस पर भी काम जारी है।

अन्य ख़बरें

सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

डायमंड हार्बर में पूर्व पुलिस अधिकारी पर एफआईआर दर्ज, अभिषेक बनर्जी से नजदीकी के आरोप चर्चा में

Newsdesk

री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए ने कहा- 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading