September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंजाब में बाढ़ की चपेट में आई इनोवा कार, 10 लोग लापता, एक की हालत गंभीर

होशियारपुर (पंजाब), 11 अगस्त। पंजाब के होशियारपुर में बाढ़ की चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई। हादसे में कार सवार 10 लोग बाढ़ के पानी में बह गए, जबकि एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पानी का बहाव इतना तेज था कि कार को अपने साथ बहाकर ले गया। हालांकि कुछ दूर जाकर कार एक जगह अटक गई। कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें 10 पानी की तेज धार में बह गए। एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जैजों दोआबा के बाहरी इलाके की है। क्षेत्र में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे, जहां उन्हें किसी शादी समारोह में शामिल होना था। इस दौरान उनकी गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई। बचाए गए शख्स की पहचान दीपक भाटिया के रूप में हुई है। गाड़ी में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोग लापता लोगों को तलाश रहे हैं।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

मदन महल दरगाह में 11वीं शरीफ का पहला मेला आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading