October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

‘द हंड्रेड’ में खेलते नजर आ सकते हैं जेम्स एंडरसन

 नई दिल्ली, 13 अगस्त। रेड बॉल क्रिकेट में अब तक के सबसे महान गेंदबाज में एक जेम्स एंडरसन सफेद गेंद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इंग्लैंड के क्रिकेट लीजेंड एंडरसन ने खुलासा किया है कि वह सफेद गेंद क्रिकेट में जल्द कमबैक करेंगे। एंडरसन टेस्ट मैचों में 700 से अधिक विकेट लेकर इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। एंडरसन ने पिछले महीने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर के अंतिम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी। एंडरसन एक बार फिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अपने रिटायरमेंट के एक महीने बाद एंडरसन इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में वापसी पर विचार कर रहे हैं। एंडरसन ने प्रेस एसोसिएशन (पीए) समाचार एजेंसी से कहा कि उन्होंने अन्य प्रारूपों में अपने करियर पर कोई फैसला नहीं किया है। अगर वह फिट रहे तो अगले सत्र में ‘द हंड्रेड’ खेल सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 मैच भी खेले हैं। एंडरसन के शानदार करियर ने उन्हें क्रिकेट में अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक बना दिया है। दो दशकों से अधिक के करियर में एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 704 विकेट लिए और 2.79 की इकॉनमी बनाए रखी। इंग्लैंड टीम के मेंटॉर के रूप में एंडरसन एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं। उन्हें नवंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच शुरू होने वाली अगली एशेज सीरीज से पहले टीम में शामिल किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment