October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर 75 लाख के सोने के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 18 अगस्त  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1.1 किलोग्राम सोने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और प्रवक्ता ए.के. आर्य ने कहा कि सीमा पर बाड़ के पार स्थित खेत से लौट रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के एक्सल पर सोने के दो बिस्कुट टेप से चिपके हुए थे। उन्होंने कहा, “सोने की कीमत करीब 75.14 लाख रुपये है।” उन्होंने बताया कि सीमा चौकी पर तैनात 73 बटालियन बीएसएफ के जवानों को बांग्लादेश से सोने की तस्करी के प्रयास की खुफिया जानकारी मिली थी। डीआईजी ने कहा, “कंपनी कमांडर ने एक विशेष गश्ती दल भेजा और सभी जवानों को सतर्क कर दिया। एक ट्रैक्टर, जिसमें एक ट्रॉली लगी हुई थी, खेत से बाड़ के गेट को पार कर रहा था।” उन्होंने कहा कि ट्रॉली के पहिये के दाहिने एक्सेल हब पर टेप से सोना चिपका हुआ पाया गया। चालक और ट्रॉली पर सवार दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी ने कहा, “ट्रैक्टर और ट्रॉली का मालिक चालक मुर्शिदाबाद के रानीनगर थाना क्षेत्र के कटलामारी गांव का निवासी है। तीनों को इंडिया-1 बीओपी ले जाया गया।” उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने कबूल किया कि वह शुरू से ही तस्करी की कोशिश में शामिल था। उन्होंने कहा, “बीएसएफ जवानों को धोखा देने के लिए उसने अपने ट्रैक्टर को बाड़ के पार ले जाकर कहा कि वह अपनी फसलों की देखभाल करना चाहता है। जीरो लाइन के पास, उसने बांग्लादेशी तस्करों से सोना इकट्ठा किया और उसे ट्रॉली के नीचे छिपा दिया। इसके बाद वह बाड़ को पार करके बॉर्डर रोड पर चला गया। इस दौरान उसे रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।” उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को उसके दो साथियों और सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेहरामपुर में सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment