22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कुवैत पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कुवैत पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आज कुवैती नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “नमस्ते कुवैत! विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। आज कुवैती नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं।” जयशंकर की यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। वह कुवैती नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे। विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा होगी, जिनमें राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक, कांसुलर और लोगों से लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं। इसके अलावा, आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिससे दोनों पक्षों को एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने और सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading