April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अभिनेत्री अनुष्का सेन ने ऑस्ट्रिया की छुट्टियों से शेयर की खूबसूरत तस्वीर

मुंबई, 20 अगस्त। अभिनेत्री अनुष्का सेन ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने मंगलवार को छुट्टियों की एक तस्वीर साझा की, जिस पर उनके प्रशंसकों ने खूब कमेंट किये। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने अपने 3.92 करोड़ फॉलोअर्स के लिए ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग से कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में अनुष्का लेमन येलो कलर का स्लीवलेस टैंक टॉप पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट डेनिम जींस पहना है। उन्होंने अपना मेकअप पूरी तरह से नेचुरल रखा और अपने लंबे बालों को खुला छोड़ दिया है। इस लुक को उन्होंने पीली टोपी, ब्लैक स्लिंग बैग और सनग्लासेस के साथ पूरा किया। वह खूबसूरत बैकग्राउंड के सामने खुशी से पोज दे रही हैं। एक फोटो में अनुष्का पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सवारी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। बाइस साल की दिवा ने पोस्ट के कैप्शन में सूरज, गुलाबी दिल और बुरी नज़र वाले इमोजी डाले हैं। अनुष्का ने 2009 में ज़ी टीवी के शो ‘यहां मैं घर-घर खेली’ से बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पौराणिक शो ‘देवों के देव…महादेव’ में बाल पार्वती की भूमिका निभाई थी। उन्हें फैंटेसी शो ‘बालवीर’ में मेहर और बाल सखी के रूप में देखा गया था। अनुष्का ने ‘खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी’ में मणिकर्णिका की भूमिका भी निभाई। युवा दिवा ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी भाग लिया, जिसमें अर्जुन बिजलानी सीजन के विजेता बने। अनुष्का ने ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ और ‘एम आई नेक्स्ट’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘दिल दोस्ती डिलेमा’ में देखा गया था जिसमें अनुष्का ने असमारा की भूमिका निभाई थी। डेबी राव द्वारा निर्देशित और जहांआरा भार्गव और सीमा मोहपात्रा द्वारा निर्मित इस शो में शिशिर शर्मा, महेश ठाकुर और प्रियांशु चटर्जी भी हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत की घरेलू मांग मजबूत, वित्तीय प्रणाली भी लचीली: वित्त मंत्रालय

Newsdesk

जिस तरह सूरज का उगना तय, उसी तरह बंगाल में भाजपा सरकार बनना भी निश्चित: शाहनवाज हुसैन

Newsdesk

गुवाहाटी में बीआरओ की अहम बैठक, 2026 के लिए बुनियादी ढांचा विकास का रोडमैप तैयार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading