31.2 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

किरण चौधरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए किया नामांकन, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को किया धन्यवाद

चंडीगढ़, 21 अगस्त। राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरियाणा से भाजपा उम्मीदवार किरण चौधरी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब मौजूद रहे। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने के बाद किरण चौधरी ने कहा, “मैं सबसे पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, मनोहर लाल खट्टर, जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी समेत सभी विधायकों का धन्यवाद करती हूं। भाजपा के साथ हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। मैंने हमेशा ईमानदारी और नीयत के साथ काम किया है। आने वाले समय में राज्यसभा में हरियाणा के सभी विषयों को उठाऊंगी।” मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किरण चौधरी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया है। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं, हमारे सभी विधायक यहां मौजूद हैं। किरण चौधरी को अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है। किरण चौधरी का लंबा अनुभव रहा है, वह दिल्ली विधानसभा की अध्यक्ष भी रही हैं। वह राज्यसभा में हरियाणा के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। सीएम सैनी ने आगे कहा, “किरण चौधरी को जोगीराम सिहाग, अनूप धानक, नयनपाल रावत, रामनिवास सूरजाखेड़ा, रामकुमार गौतम और गोपाल कांडा ने भी समर्थन दिया है। पार्टी ने सर्व सहमति से उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है। अलग-अलग दल की अपनी राजनीति होती है, जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा विधायकों को उन्हें समर्थन है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन बुधवार को था। भाजपा की ओर से किरण चौधरी ने नामांकन किया है। हालांकि, विपक्ष ने उपचुनाव के लिए फिलहाल कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। विपक्ष अगर बुधवार शाम तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारता है तो किरण चौधरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी जाएंगी। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा की ओर से पूर्व में कहा गया है कि राज्यसभा के लिए उनकी पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है। मालूम हो कि, किरण चौधरी ने जून में अपनी बेटी श्रुति और अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा था।

अन्य ख़बरें

वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का आउटलेट भी केसरियामय

Newsdesk

लोकसभा में ‘एंटी-पेपर लीक’ बिल पर चर्चा शुरू, किरेन रिजिजू बोले-हम 10 घंटे चर्चा करने के लिए तैयार

Newsdesk

जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी के पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading