November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पटना के बाढ़ में दम घुटने से चार लोगों की मौत

पटना, 21 अगस्त । बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पुराई बाग इलाके की है। पुराई बाग निवासी अरविंद कुमार के घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी क्रम में सेप्टिक टैंक में लगे शटरिंग को खोलने में हादसा हो गया। बताया जाता है कि शटरिंग खोलने पहले एक युवक टंकी के अंदर उतरा। जब उसका कुछ देर तक पता नहीं चला तो अन्य तीन लोग भी टंकी के अंदर गए। टंकी में फंसे सभी लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग सभी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक पास के ही गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान बिट्टू कुमार, पवन कुमार, भूना कुमार और जोगन कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment