31.2 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)मनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

दिशा परमार ने बेटी नव्या के साथ मॉरीशस में छुट्टियां मनाने की झलकियां शेयर की

मुंबई, 22 अगस्त । अभिनेत्री दिशा परमार मॉरीशस में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच बुधवार को उन्होंने बेटी नव्या की एक झलक दिखाई। उनकी बेटी की क्यूटनेस देखकर प्रशंसक दंग रह गए। दिशा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज सेक्शन में अपनी छुट्टियों के कुछ वीडियो शेयर किए। पहले वीडियो में उनकी बेटी नव्या फ्लाइट में खुशी से बैठी दिखाई दे रही हैं। दूसरी क्लिप में दिशा ने मॉरीशस के उस रिसॉर्ट की पैन-व्यू दिखाई है, जहां वह ठहरी हैं। आखिरी क्लिप में देखा जा सकता है कि नव्या बिस्तर पर बैठी हैं, जबकि उनकी बेटी दिशा खूबसूरत जगहों और विस्तृत नीले समुद्र का नजारा ले रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा : “कितना शानदार…” दिशा ने सिंगर राहुल वैद्य से 16 जुलाई, 2021 को शादी की थी। शादी के दो साल बाद 20 सितंबर, 2023 को नव्या का जन्म हुआ। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 1’ से की थी। वह ‘जो जीता वही सुपर स्टार’, ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ जैसे शो के विजेता रह चुके हैं। रााहुल ने ‘बिग बॉस 14’ और ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने ‘एक रुपैया’, ‘बे इंतेहान (अनप्लग्ड)’, ‘इट्स ऑल अबाउट टुनाइट’, ‘मेरी जिंदगी’ जैसे कई गाने गाए हैं। दूसरी तरफ, दिशा ने 2012 में ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने पंखुड़ी गुप्ता की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने ‘वो अपना सा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ जैसे शो में किरदार निभा चुकी हैं। दिशा नकुल मेहता, आलेख संगल और अजय सिंह द्वारा निर्मित सिटकॉम वेब सीरीज़ ‘आई डोंट वॉच टीवी’ में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने ‘याद तेरी’, ‘माधान्या’, ‘मत्थे ते चमकन’ और ‘प्रेम कहानी’ जैसे संगीत वीडियो में भी काम किया है।

अन्य ख़बरें

आप जैसे हैं, वैसे ही पर्याप्त हैं; बाहरी दिखावे की जरूरत नहीं : संदीपा धर

Newsdesk

आध्यात्मिक सुकून की तलाश में ओंकारेश्वर पहुंचे अभिनेता श्रेयस तलपड़े

Newsdesk

मुंबई के नाम एक ‘लव लेटर’ थी ‘शोर इन द सिटी’, राज और डीके ने साझा कीं अनकही यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading