October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में दो हादसों में 12 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav

भोपाल, 23 अगस्त । मध्य प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बड़े हादसे हुए। इन हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन दोनों हादसों पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इंदौर के महू क्षेत्र के चोरल में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत के ढह जाने से उसके नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में कुल सात मजदूरों की मौत हुई है। ये सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे और गुरुवार को छत का कार्य समाप्त करने के बाद वहीं सो गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना सुबह मिलने पर राहत और बचाव कार्य किया गया। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। दूसरा हादसा पांढुर्णा जिले में हुआ। जहां के मोहिघाट पर भोपाल से हैदराबाद की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है। इन दोनों हादसों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “आज सुबह प्रदेश में दो स्थानों से दुखद घटनाओं की खबर से मन अत्यंत दुखी है। पांढुर्णा जिले अंतर्गत भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के नेशनल हाईवे से पलटने पर यात्रियों की असामयिक मौत होना और महू के चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से सात मजदूरों की दुःखद मृत्यु होना अत्यंत दुःखद है। हादसे में घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन को करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बस हादसे में गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया है।” मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, दोनों हादसों के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment