22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

डब्ल्यूबीबीएल : स्मृति मंधाना एडिलेड स्ट्राइकर्स में हुई शामिल

एडिलेड, 27 अगस्त । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना आगामी महिलाओं की बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल 10) सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल हो गई हैं। गत विजेता स्ट्राइकर्स ने मंधाना को प्री-ड्राफ्ट में शामिल करने की घोषणा की है। भारतीय सलामी बल्लेबाज का इस लीग में यह चौथा कार्यकाल होगा। मंधाना को प्री ड्राफ्ट साइनिंग के तहत स्ट्राइकर्स ने अपने दल में शामिल किया है। स्ट्राइकर्स उनकी चौथी डब्ल्यूबीबीएल टीम होगी। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट, होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर का हिस्सा रह चुकी हैं। 2021 में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 64 गेंदों पर नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त तौर पर दूसरा व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है। इस साल की शुरुआत में मंधना की कप्तानी में डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली थी। मांधना ने कहा, “मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर काफी उत्साहित रहती हूं। जैसा स्ट्राइकर्स का इतिहास है, उसे देखते हुए मैं टीम के लिए योगदान देने को लेकर काफी उत्साहित हूं। ल्यूक के साथ काम करने में भी मजा आएगा। एक दूसरे के साथ हमारा पिछला अनुभव भी शानदार रहा है तो इसी को आगे जारी रखने की कोशिश होगी।” डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की कोच ल्यूक विलियम्स स्ट्राइकर्स के साथ भी उसी भूमिका में हैं। स्ट्राइकर्स अपने शीर्ष क्रम को और मजबूत कर सकते हैं। 1 सितंबर को ड्राफ्ट में वह दक्षिण अफ़्रीका की कप्तान लॉरा वुल्फ़ार्ट को दोबारा अपने दल में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं। स्ट्राइकर्स की टीम काफी समय से मंधाना को अपने साथ जोड़ना चाहती थी लेकिन पिछले सीजन में अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए खुद को ड्राफ्ट के लिए नॉमिनेट नहीं किया था। टीम के कोच विलियम्स ने कहा, “स्मृति मंधाना एक असाधारण प्रतिभा हैं और हम स्ट्राइकर्स में उनका स्वागत करते हैं। उनकी तकनीकी क्षमता, अनुभव और रणनीति हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीम के लिए मैदान पर वह जैसा समर्पण और ऊर्जा लाती है, मैं उसकी साक्षी रह चुकी हूं। उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता अगले सीजन में हमारे लिए काफी काम आएगी।” कुल 19 भारतीय महिला क्रिकेटरों ने डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को नामांकित किया है, जो रविवार को होने वाला है। मंधाना पहले ही एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल हो चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भारत से ड्राफ्ट के लिए नामांकित प्रमुख नामों में से हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स 27 अक्टूबर को डब्ल्यूबीबीएल 10 सीजन के पहले मैच में ब्रिसबेन हीट का सामना करेंगे।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading