November 1, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

रवींद्र जडेजा और मोहम्मद स‍िराज दलीप ट्रॉफी से बाहर, उमरान मलिक की भी तबीयत खराब

नई दिल्ली, 27 अगस्त। दलीप ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दोनों इंडिया ‘बी’ के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं, जबकि इंडिया ‘सी’ के उमरान मलिक भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होना है। टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए टीमों में कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। पुरुष चयन समिति ने 2024-25 दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए टीम में कुछ सब्सटीट्यूट की घोषणा की है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया है कि सिराज और मलिक दोनों ही बीमार चल रहे हैं और इन दोनों के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सिराज की जगह पर नवदीप सैनी और मलिक की जगह पर गौरव यादव को शामिल किया गया है। वहीं जडेजा को रिलीज किए जाने की वजह सामने नहीं आई है। उनके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में केवल इतना बताया गया है कि उन्हें टीम ‘बी’ के दल से रिलीज कर दिया गया है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी का दलीप ट्रॉफी खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह इस समय स्पोर्ट्स हर्निया इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होने जा रहा है। इसके मुकाबले अनंतपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश की टेस्ट श्रृंखला भी शुरू होने वाली है, ऐसे में जिन खिलाड़ियों को भारतीय दल में चुना जाएगा उनकी जगह पर अन्य खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में मौका दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment