18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मायावती छठी बार बनीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ, 27 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को मायावती को छठी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को सर्वसम्मति से छठी बार बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मैं अपनी और पार्टी के सभी पदाधिकारियों की ओर से माननीय बहन जी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।” बसपा की केंद्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय एवं राज्य इकाइयों के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों तथा देश भर से चयनित पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक आज लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती के नाम का प्रस्ताव किया। बैठक में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विचार मंथन किया गया। बसपा ने इस बार सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ज्ञात हो कि बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सोमवार को लिखा, “अम्बेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा मान्यवर कांशीराम की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बसपा के आत्मसम्मान और स्वाभिमान मूवमेंट को समर्पित रहने का फैसला अटल है।” उन्होंने कहा कि उनका सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading