October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झामुमो को एक और झटका, पांच टर्म के विधायक रहे लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में हुए शामिल

रांची, 31 अगस्त। झारखंड के बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। लोबिन हेम्ब्रम पांच टर्म विधायक रहे हैं और झामुमो के कद्दावर नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि बचपन से अभी तक हमने जेएमएम में रहकर उसे सजाने-संवारने का काम किया। ईमानदारी और वफादारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाया। इसके सुप्रीमो शिबू सोरेन, जिन्होंने हमें उंगली पकड़कर सिखाया था, हम आज भी उनके भक्त हैं। बराबर, उन्होंने कहा-जहां गलत हो विरोध करना है। आज इसी वजह से हम गलत का विरोध जताते हुए भारतीय जनता पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जेएमएम आज नहीं है, अब तीर-धनुष में वो दम अब नहीं है। गुरुजी हर तबके को प्रेरणा देते थे। शराब से दूर रहने को बोलते थे। लेकिन हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ वाली नीति को लाए। हमने तब सदन में विरोध किया। कहा कि गुरुजी विरोध करते थे शराब का, आप शराब बेचते हैं। गुरुजी को पता चला तो उन्होंने मेरा समर्थन किया। लोबिन हेंब्रम ने साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा की बदलती डेमोग्राफी के मुद्दे पर कहा कि हम लोगों के आवाज उठाने के बाद भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। सिर्फ आदिवासी को वोट बैंक बना कर रखा। बांग्लादेशी घुसपैठिए जमीन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट होती है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश से घुसपैठिए आकर आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे। जमीन हथिया रहे हैं। मुखिया, जिला परिषद अध्यक्ष और प्रमुख भी बन रहे। ऐसा चलता रहा तो आने वाले दिन में आदिवासी और मूलवासी खत्म हो जाएंगे। जेएमएम से झारखंड बचने वाला नहीं है। यही वजह है कि पीएम और गृहमंत्री पर विश्वास जताते हुए हमने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया। हम भाजपा में रहकर यहां के आदिवासी और मूलवासी को बचाने का काम करेंगे।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment