October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

‘आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारों की जमात’, अमानतुल्लाह खान पर बोले वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 2 सितंबर। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘आप’ नेता व ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के ईडी अधिकारियों संग किए बर्ताव की निंदा की है। दरअसल, सोमवार को ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी, जिसका खान ने विरोध किया। सचदेवा के मुताबिक आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारी नेताओं की संख्या ज्यादा है। बीजेपी ने कहा, “आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारी नेताओं की कोई कमी नहीं है। हैरानी की बात है कि जब कभी जांच एजेंसियां इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है, तो ये लोग चिल्लाने लगते हैं। दिल्ली वक्फ बोर्ड जैसी संस्था में गबन करने वाले अमानतुल्लाह खान जो गाहे-बगाहे अपने गुंडई के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आज जब जांच एजेंसी अपनी कार्रवाई कर रही है, तो देखिए चौतरफा हो-हल्ला हो रहा है। अगर आपने चोरी की है, अपराध किया है, तो आपको उसका जवाब देना होगा, क्योंकि इस देश में कानून का शासन है और कानून सबके लिए बराबर है।” बता दें कि सोमवार को ईडी की टीम आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी करने पहुंची, तो उनके परिजनों ने इसका प्रतिकार किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अमानतुल्लाह खान और उनके परिजन ईडी की टीम का विरोध कर रहे हैं। उन्हें घर में आने से रोक रहे हैं। आप विधायक ईडी की टीम को वापस जाने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा, वो ईडी की टीम से यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपको मेरे घर में कुछ नहीं मिलेगा। मेरी सास अभी बीमार है। कुछ दिनों पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इसके अलावा, वीडियो में एक महिला की भी आवाज आ रही है। वो अंग्रेजी में ईडी की टीम को यह कहते हुए नजर आ रही है कि अगर मेरी मां को कुछ हुआ, तो मैं आपके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगी। उधर, इस संबंध में आप नेता संजय सिंह की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “ईडी की निर्दयता देखिये अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह खान के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

भारत ने आधुनिक इतिहास में सबसे तेज और सबसे व्यापक स्तर पर गरीबी कम करके दिखाया: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Comment