October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने यूनिसेफ के सहयोग से शुरू किया टीकाकरण अभियान

सियोल, 4 सितंबर । उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के सहयोग से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जो कोविड-19 महामारी के कारण महत्वपूर्ण टीकों से वंचित रह गए थे। इस अभियान के तहत 8,00,000 से अधिक बच्चों और 1,20,000 गर्भवती महिलाओं को जीवन रक्षक टीका लगाया जाएगा। इस दौरान डिप्थीरिया, खसरा, रूबेला और हेपेटाइटिस के टीके लगाए जाएंगे। समाचार एजेंसी योनहाप यूनिसेफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से यह जानकारी दी। यूनिसेफ के कार्यकारी प्रतिनिधि रोलैंड कुप्का ने कहा, “यह अभियान हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है ताकि हम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके ) में हर बच्चे का टीकाकरण करा सकें और उन्हें सामान्य बचपन की बीमारियों से बचा सकें।” यूनिसेफ के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण उत्तर कोरिया में टीकाकरण दर में महत्वपूर्ण कमी आई। महामारी से पहले टीकाकरण दर 96 प्रतिशत से अधिक थी, लेकिन 2021 के मध्य तक यह दर 42 प्रतिशत से भी कम हो गई थी, जिससे अनगिनत बच्चों को जानलेवा बीमारियों का खतरा उत्पन्न हुआ। यूनिसेफ ने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए जुलाई में उत्तर कोरिया को चार मिलियन से अधिक जरूरी टीकों की खुराक दी गई। इनमें से दो मिलियन खुराक वर्तमान कैच-अप टीकाकरण अभियान में उपयोग की जाएंगी, जबकि बाकी को स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किया जाएगा। एजेंसी ने कहा कि यूनिसेफ ने 2021 और 2023 के बीच उत्तर कोरिया में पिछले तीन कैच-अप टीकाकरण अभियानों का समर्थन किया, जिससे महामारी के दौरान लगभग 1.3 मिलियन बच्चे लाभान्वित हुए।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment