21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा पुलिस ने 25 से ज्यादा स्नेचिंग के मामलों में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा, 4 सितंबर। नोएडा पुलिस ने बुधवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में 20 और नोएडा में 10 स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इस आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग में दिल्ली-एनसीआर में आतंक मचा रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसके पुराने सभी मामलों को भी खंगाला। पुलिस ने बताया है कि 4 सितंबर को चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-63 पुलिस और स्नैचिंग करने वाले बदमाश दीपक राय के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दीपक को बहलोलपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से सटे हुए ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और इसी दौरान टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उसके कब्जे से 6 स्नैचिंग किए हुए मोबाइल फोन, चोरी की बाइक (फेज वन मयूर विहार, दिल्ली से चोरी), एक 0.315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी शातिर किस्म का अंतरराज्यीय चोर/मोबाइल स्नैचर है। उसके खिलाफ 20 मामले दिल्ली और 10 मामले नोएडा में दर्ज हैं। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल में से एक मोबाइल इसने एक पत्रकार से लूटा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक सितंबर को रात में सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से इसे पीड़ित से स्नैच किया था।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment