July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

ऑटो में सवारियां बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद, 7 सितंबर। गाजियाबाद पुलिस ने ऑटो में सवारियों को बैठाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं और एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस ने ऑटो में सवारियों के साथ लूट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर के रितेश त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि विजयनगर पुलिस को मुखबिर से एक सूचना मिली थी कि सिद्धार्थ विहार इलाके में डंपिंग ग्राउंड के पास ऑटो में सवारियों को बैठाकर लूटपाट करने वाले कुछ बदमाश जमा हो रहे हैं। वह सामान बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां पर पांच लोग मौजूद थे। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वह भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है और एक बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अरमान है, वह चोरी का सामान खरीदने के लिए आया था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दीपक और अभिषेक को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। अंकित और अंकुर फरार बताए जा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि यह बदमाश ऑटो में सवारियों को बिठाकर उनके साथ लूटपाट किया करते थे। विजयनगर उसके आसपास के क्षेत्र में इन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले ही एक छात्र को ऑटो में बिठाकर इन्होंने उसका मोबाइल और पैसे छीन लिए थे।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading