19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा में गठबंधन की चर्चा के बीच ‘आप’ ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली, 9 सितंबर । हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली सूची में पार्टी ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात यह है कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन, दोनों पार्टियों के बीच अभी तक गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाई है। माना जा रहा था कि हरियाणा में आप, कांग्रेस से 10 या उससे ज्यादा सीटें देने की मांग कर रही थी। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने राज्य के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। आम आदमी पार्टी ने नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांडा, पूंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंदला को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, दाबवली से कुलदीप गरदाना, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत, रनिया से हैप्पी रनिया, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, भिवानी से इंदु शर्मा, मेहम से विकास नेहरा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धमेंद्र खटाना, बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन विफल हो गया है। आम आदमी पार्टी राज्य में कांग्रेस 10 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी। लेकिन, कांग्रेस पार्टी 3 सीट से ज्यादा देने के पक्ष में नहीं थी। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading