October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने जताई क्विंटन डिकॉक के टी20 अंतर्राष्ट्रीय भविष्य पर अनिश्चितता

जोहांसबर्ग, 9 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा है कि उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के टी20 इंटरनेशनल भविष्य के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। उन्हें इस महीने अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। डिकॉक पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर थे और आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। वॉल्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सच कहूं तो मुझे नहीं पता। फिलहाल क्विंटन और मेरे बीच इस बात को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है कि वह फिर से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं। मैंने उनके लिए दरवाजा खुला रखा है, अगर वह चाहें तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि ऐसा कभी न हो।” डिकॉक ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट से और पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास लिया था। हालांकि, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का फैसला किया था, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुआ था। उस टूर्नामेंट में वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। उसके बाद डिकॉक ने मेजर लीग क्रिकेट और कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया और अब वह एसए20 और आईपीएल में भी खेलते रहेंगे। लेकिन वॉल्टर ने साफ किया कि उनकी टीम में जगह पक्की नहीं है और यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। वॉल्टर ने कहा, “हो सकता है कि हम कभी बातचीत करें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होगा कि वह टीम में चयनित हो जाएंगे। अब सबसे ज्यादा जरूरी चीज प्रदर्शन होगा। वह अभी इतने बूढ़े नहीं हुए हैं कि प्रदर्शन के आधार पर उनकी वापसी की बात न हो।” डिकॉक के अंतिम निर्णय के लिए वॉल्टर ने कोई समय सीमा तय नहीं की है। उनकी अनुपस्थिति में दक्षिण अफ्रीका रीजा हेंड्रिक्स को ओपनर के तौर पर आजमा रही है। उनके पास काइल वेरेनी, रयान रिकेलटन और हेनरिक क्लासेन जैसे विकेटकीपिंग विकल्प भी हैं। इनमें से सिर्फ क्लासेन आगामी अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों से सीपीएल से नाम वापस ले लिया था। वॉल्टर ने कहा, “वह इस समय कुछ पारिवारिक के चलते बाहर हैं। जैसे ही स्थिति बदलेगी, वह फिर से खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

Leave a Comment