September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पढ़ाई के लिए सुबह नहीं उठने पर पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद

रांची, 10 सितंबर। पढ़ाई के लिए सुबह जल्द नहीं उठने पर पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता राकेश रावत को रांची की जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार सिंह की कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद सोमवार को फैसला सुनाया। दोषसिद्ध आरोपी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह राशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह घटना रांची के कांके रोड में 8 अक्टूबर, 2018 को हुई थी। राकेश रावत सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं। उनका 29 वर्षीय पुत्र राहुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह पुत्र को पढ़ाई करने के लिए हर रोज सुबह उठने को कहते थे। इसी बात पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ तो पिता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पुत्र को गोली मार दी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राइफल और मैगजीन को जब्त कर लिया था। आरोपी की पत्नी के बयान पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading