October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रोजगार मेले में पहुचेंगे योगी, युवाओं को बांटेंगे सर्टिफिकेट, 100 से ज्यादा कंपनियां लेंगी भाग

गाजियाबाद, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंच रहे हैं। यहां पर वह रोजगार मेले में भाग लेंगे और युवाओं को सर्टिफिकेट बाटेंगे। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगे और 15000 युवाओं को इस रोजगार मेले के जरिए नौकरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गाजियाबाद में उपचुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस रोजगार मेले का भाजपा पर सकारात्मक प्रभाव उप चुनाव में दिख सकता है। दरअसल गाजियाबाद में अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, इस सीट पर उप-चुनाव होना है, इसलिए मुख्यमंत्री का गाजियाबाद दौरा खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले सितंबर के पहले सप्ताह में आने की तैयारी थी, फिर 14 सितंबर की चर्चा हुई, लेकिन अब मुख्यमंत्री का 18 सितंबर का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। हालांकि, अधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है। बीते दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे थे, तो उन्होंने भाजपा के सैकड़ों नेताओ से यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी और उसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए थे। गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है और यहां पर पंडाल समेत सिक्योरिटी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment