June 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयजीवनशैलीराष्ट्रीय

नेपाल में 362 लोगों को पर्वतारोहण की अनुमति मिली

काठमांडू, 16 सितंबर। नेपाल में सोमवार को 54 देशों के 362 लोगों को पर्वतारोहण की अनुमति दी गई। इनमें 88 महिला पर्वतारोही भी हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, पर्वतारोहियों में से 308 को 8,163 मीटर ऊंची दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लू पर चढ़ने की अनुमति दी गई है। वहीं 14 लोगों को 8,167 मीटर ऊंची दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट धौलागिरी पर चढ़ने की अनुमति दी गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सरकार को परमिट जारी करने से रॉयल्टी शुल्क के रूप में 3,00,525 अमेरिकी डॉलर का राजस्व मिला है। विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग ने कहा, “हमने पिछले वर्ष शरद ऋतु में लगभग 1,300 पर्वतारोहियों को अनुमति प्रदान की थी। हमें इस वर्ष भी इतनी ही संख्या में पर्वतारोहियों के आने की उम्मीद है।” नेपाल में शरद ऋतु में चढ़ाई का मौसम सितंबर में शुरू होता है और नवंबर तक चलता है।

अन्य ख़बरें

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, बोले- परिवारों की मदद की हो रही हर कोशिश

Newsdesk

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

Newsdesk

ये रोजमर्रा की आदतें बनाती हैं समय से पहले बूढ़ा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading