October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे पर अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज

अयोध्या, 23 सितंबर। अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सांसद के बेटे के खिलाफ अयोध्या की नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित रोहित तिवारी की शिकायत पर गई है। रोहित ने अपनी शिकायत में अजीत प्रसाद पर गाड़ी से अपहरण कर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। रोहित के अनुसार, विवाद जमीन खरीदने के दौरान कमीशन को लेकर हुआ था। रोहित ने तहरीर में बताया कि अजीत प्रसाद ने उन्हें तमंचा दिखाया और गाड़ी में बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उन्हें तहसील के पास गाड़ी रोककर एक लाख रुपये वापस लेने का वीडियो भी बनाया गया। इस घटना में अजीत प्रसाद के साथ राजू यादव, श्रीकांत राय और 10-15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों का नाम शामिल है। पीड़ित रोहित तिवारी पूराकलंदर के पलिया रिसाली गांव का रहने वाला है। बता दें कि अजीत प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की तैयारी कर रहे हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजीत प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में क्राइम नंबर 528/2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने अयोध्या में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। गौरतलब है कि अवधेश प्रसाद 2024 लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर सांसद बने हैं। इससे पहले वह 2022 में मिल्कीपुर विधानसभा से विधायक बने थे। उनके सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई। सपा इस सीट से उनके बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment