19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

‘प्राचीन हनुमान मंदिर’ पहुंचीं आतिशी, केजरीवाल को फिर सीएम बनाने की प्रार्थना की

प्राचीन हनुमान मंदिर' पहुंचीं आतिशी, केजरीवाल को फिर सीएम बनाने की प्रार्थना की

नई दिल्ली, 24 सितंबर। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित ‘प्राचीन हनुमान मंदिर’ पहुंची। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की। ‘आम आदमी पार्टी’ के नेताओं की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशी मंगलवार को कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया, शिव जी पर जल चढ़ाया और भगवान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री आतिशी जब कनॉट प्लेस स्थित ‘प्राचीन हनुमान मंदिर’ पहुंची तो उनके साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं भी मौजूद थी। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा बनाए हुए आतिशी को मंदिर के परिसर तक ले गए। मंदिर परिसर के अंदर आतिशी ने पूजा-अर्चना की। कार्यकर्ताओं की भीड़ होने के बावजूद भी पूरे विधि विधान से पूजा कर आतिशी करीब 15 मिनट बाद मंदिर से बाहर निकलीं। सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा, “कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। पिछले दो सालों में आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार, दिल्ली की जनता और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बहुत षड्यंत्र रचे गए। लेकिन, हनुमान जी ने हर संकट से हमारी रक्षा की। संकट मोचक से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे, हम दिल्लीवालों के काम करते रहें और आने वाले चुनाव के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें।” बता दें कि कनॉट प्लेस स्थित ‘प्राचीन हनुमान मंदिर’ से आम आदमी पार्टी के नेताओं का पुराना नाता रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के तमाम नेता समय-समय पर प्राचीन हनुमान मंदिर जरूर पहुंचते हैं और यहां पर अपनी मन्नत मांगते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading