October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

छोटे कपड़ों में वायरल लड़की पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, प्रशासन को करनी चाहिए कार्रवाई

इंदौर, 26 सितंबर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवती ब्रा पहनकर घूम रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा क‍ि मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला इंदौर के छप्पन दुकान का है। पिछले दिनों यहां एक रील शूट करने के दौरान एक युवती ब्रा पहनकर घूम रही थी। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया। इस मामले को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “यह मामला मेरे भी संज्ञान में आया है। कुछ महिला संगठन पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में ज्ञापन देंगी। इंदौर सांस्कृतिक विरासत का शहर है, इसमें इस तरह की अभद्रता नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा देश एक स्वतंत्र देश है। जिसमें सभी को पहनने, खाने और पीने की छूट है, लेकिन यह मौलिक अधिकारों का दुरुपयोग है। इसलिए इसमें प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए और समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी, राम स्नेही मिश्र ने कहा कि “एक लड़की का अश्लील वीडियो, वायरल होने की जानकारी मिली है। वहीं, साथ ही कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसको लेकर ज्ञापन दिया है और कार्रवाई की मांग की है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बाद में लड़की ने वीडियो के माध्यम से बताया कि ऐसे कपड़े बहुत सी लड़कियां पहनती हैं, मैंने कुछ ज्यादा नहीं किया। उसने आगे कहा कि जिसने भी मेरे खिलाफ शिकायत की है, वो पुलिस को मेरा पता बता दें, ताकि वो मुझसे आकर मिल सकें। बता दें कि लड़की ने कुछ दिनों पहले ये वीडियो शूट किया था। इसमें वो इंदौर के मेघदूत गार्डन और 56 दुकान घूमती नजर आ रही है। वो जहां से भी गुजर रही है, लोग उसको देख रहे हैं। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो ट्रेंड में चल रहे हैं, जिसमें कुछ लोग पब्लिक प्लेस में घूमते हुए हिडेन कैमरों के माध्यम से आम लोगों का रिएक्शन रिकॉर्ड करते हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment