November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने की दोष‍ियों के खि‍लाफ कार्रवाई की अपील

स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, भाजपा नेता की अपील दोषी बचने नहीं चाहिए

 नई दिल्ली, 26 सितंबर। अमेर‍िका के सैक्रामेंटो के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के मामले पर भाजपा नेता अजय आलोक ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, हमने इसे गंभीरता से लिया है। भारत सरकार ने अपने दूतावास से बात की है। वह अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में। अमेरिकन प्रशासन से हमारी अपील है कि दोषी बचने नहीं चाहिए। स्वामीनारायण मंदिर से देशभर के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आस्थाओं पर जब प्रहार होता है, तो सरकारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बता दें कि सैक्रामेंटो के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई है। हिंदुओं के खिलाफ नारे लिखे गए। इसमें कहा गया, ‘हिंदू वापस जाओ’। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्वामीनारायण मंदिर पर हुए हमले की निंदा की है। बीएपीएस ने अपने बयान में कहा कि कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को निशाना बनाया गया। हिंदू विरोधी नारे लिखे गए। हमें इस बात का गहरा दुख है। हम शांति की प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं। सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर अमी बेरा ने मंदिर में हुई घटना की निंदा करते हुए लोगों से असहिष्णुता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी को मिलकर असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए ताकि हमारे समुदाय में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें। बता दें कि इससे पहले 17 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की एक घटना हुई थी। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया था। कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के अपमान की आलोचना की और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की थी।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment