November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए

Several Hezbollah commanders killed in Lebanon strikes, claims Israel

बेरूत, 28 सितंबर। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हवाई हमलों के दौरान हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार सुबह कहा, “इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर, आतंकवादी मोहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी, आतंकवादी हुसैन अहमद इस्माइल पर हमला कर उन्हें मार गिराया।” आईडीएफ ने कहा, “सेना ने उनके साथ-साथ हिजबुल्लाह के अतिरिक्त कमांडरों और ऑपरेटिव्स को भी मार गिराया है।” आईडीएफ ने कहा कि मोहम्मद अली इस्माइल इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल था। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इब्राहिम मोहम्मद कबीसी और ‘हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट समूह के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों’ को भी मार गिराया। हिजबुल्लाह ने कमांडरों के मारे जाने के बारे में इजरायल की घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान पर व्यापक हमले किए, जिनमें बेरूत के दक्षिणी भी शामिल हैं। आईडीएफ ने नागरिक भवनों के नीचे हिजबुल्लाह के हथियार जमा करने के ठिकानों पर लक्षित हमले करने का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि दक्षिण बेरूत के दहिह इलाके में शुक्रवार को इजरायली हमलों के निशाने पर आए नागरिक भवनों में उसके हथियार नहीं रखे गए थे। हिजबुल्लाह ने हवाई हमलों पर अपनी पहली आधिकारिक टिप्पणी में कहा, “बमबारी वाले नागरिक भवनों में हथियारों की मौजूदगी के बारे में दुश्मन की ओर से किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं।

अन्य ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

Leave a Comment