21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा पुलिस ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया, कंपनी को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान

नोएडा पुलिस ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया, कंपनी को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान

नोएडा, 28 सितंबर। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक कंपनी में सीनियर सेल्स हेड के पद पर काम करते हुए कंपनी का गोपनीय डेटा चुराकर बाहरी लोगों को बेच रहा था। जिसके चलते कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुशीर अहमद सिद्दीकी दिल्ली के जामिया नगर, ओखला का रहने वाला है। इसी इलाके से पुलिस ने आरोपी मुशीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुशीर ने पद पर रहते हुए अपनी पोस्ट का फायदा उठाकर कंपनी के डेटा को चोरी किया और इसे अन्य कंपनियों को बेच दिया, जिससे उसे अच्छी रकम मिली।

इस धोखाधड़ी से कंपनी को लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया है कि कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें बताया गया था कि सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग के पद पर काम करते हुए मुशीर अहमद ने डाटा चोरी करके लगभग 15 से 20 करोड़ का नुकसान कंपनी को पहुंचाया है। कंपनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 नोएडा की साइबर हेल्प टीम ने कार्रवाई की और 27 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया था कि मुशीर ने कई गोपनीय फाइलें और डेटा अपने साथ ले जाकर जानबूझकर चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment