19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

साउथ सिनेमा में काम करना चाहते हैं अभिनेता शाहिद कपूर

Shahid Kapoor reveals if he will ever work in south Indian cinema

मुंबई, 28 सितंबर। हाल ही में बॉलीवुड फिल्‍म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में काम करने की तमन्ना है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) में शामिल हुए शाहिद कपूर ने मीडिया से दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे डर है कि अगर दक्षिण भारतीय दर्शक मेरी डायलॉग डिलीवरी से खुश नहीं हुए तो क्या होगा? मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता, हिंदी पर तो मेरी अच्छी पकड़ है।” जब उनसे पूछा गया कि दक्षिण की कौन सी भाषा की फि‍ल्म उन्हें खासतौर पर पसंद है, तेलुगु, तमिल, मलयालम या कन्नड़, तो अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, ” मेरे लिए यह सब बराबर है, क्योंकि मैं इनमें से कुछ भी नहीं जानता। इसलिए अगर कोई भी साउथ का फिल्ममेकर मुझ पर भरोसा कर सकता है, मुझे ठीक से समझा सकता है और मेरे सारे सवालों का जवाब दे सकता है, तो मैं उनके लिए काम करने को तैयार हूं।” शाहिद जल्द ही फिल्‍म ‘देवा’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फि‍ल्म में शाहिद एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “यह एक एक्शन फि‍ल्म है, इसलिए इसमें बहुत सारा एक्शन है। इसमें आपको जबरदस्‍त रोमांच देखने को मिलेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि यह किसने किया। मैं इसमें एक एग्रेसिव किरदार निभा रहा हूं। यह एक बहुत बढ़िया फि‍ल्म है, अगर हम सही टीजर और ट्रेलर बनाएं तो यह आपको रोमांचित कर देगी। यह अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।” इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) का 24वां संस्करण फिलहाल अबू धाबी में चल रहा है।

अन्य ख़बरें

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading