28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

वैश्विक स्मार्टफोन मार्केट में 13 प्रतिशत की गिरावट, सैमसंग शीर्ष ब्रांड

Samsung. (File Photo)

नई दिल्ली, 1 मई| वैश्विक स्मार्टफोन बाजार ने साल 2020 की पहली तिमाही में साल-दर-साल 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की। इसका मुख्य कारण कोविड-19 संक्रमण के प्रसार का मुख्य केंद्र रहा चाइना का मार्केट है। एक नई रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सैमसंग ने स्मार्टफोन मार्केट का नेतृत्व करते हुए तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट के वन-फिफ्थ भाग को कैप्चर किया।

साल 2014 के बाद से ऐसा पहली बार है, जब स्मार्टफोन मेकर एक तिमाही में 300 मिलियन (30 करोड़) यूनिट से नीचे आया है। रिपोर्ट में आगे कहा कि वर्तमान में फैली महामारी के कारण पड़ने वाला प्रभाव अगली तिमाही में इससे भी बुरा रहने वाला है।

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में नंबर 2 के स्थान पर कब्जा करने के लिए हुआवे ने चीन में अपनी बढ़त जारी रखी और फिर से एप्पल को पीछे छोड़ दिया।

कंपनी ने वैश्विक बाजार में 17 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की, जबकि एप्पल ने 14 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

Newsdesk

‘टाटा संस का मॉडल बचाना होगा’: टाटा ट्रस्ट्स ने आईपीओ का किया विरोध, अन्य विकल्पों पर विचार की मांग

Newsdesk

नेपाल और भारत ने बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण से लेकर व्यापार और कनेक्टिविटी पर की चर्चा, आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading