October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

इजरायल की बेरूत में एयर स्ट्राइक, फिलिस्तीनी ग्रुप के तीन सदस्यों की मौत

बेरूत, 30 सितंबर। लेबनान में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं। राजधानी बेरूत में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन के तीन सदस्य मारे गए। यह हमला बेरूत के अल कोला क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर हुआ। 8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष के फैलने के बाद से यह लेबनानी राजधानी पर पहला हमला है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अल-जदीद स्थानीय टीवी चैनल के हवाले से बताया कि इससे पहले के हमले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर केंद्रित थे। हमले के बाद, घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची, जबकि नागरिक सुरक्षा दल इमारत से लोगों को निकालने में लगे रहे। घटनास्थल पर लेबनानी सेना को भी तैनात किया गया। घनी आबादी वाले अल कोला इलाके में इजरायली हवाई हमलों से बचने के लिए विस्थापित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेबनान में इजरायल ने पिछले कुछ दिनों से भारी बमबारी की है। इजरायली ऑपरेशन को उसके अब तक के सबसे बड़े मिलिट्री अभियानों में से एक माना जा रहा है। इन हमलों में हिजबुल्लाहा का चीफ हसन नसरल्लाह भी मारा गया। आईडीएफ ने शनिवार को, नसरल्लाह के मारे जाने का ऐलान किया। इसके कुछ घंटों बाद हिजबुल्लाह ने भी अपने नेता की मौत की पुष्टि की। नसरल्लाह, 30 साल की उम्र में 1992 में हिजबुल्लाह का महासचिव बना था। अगले 32 वर्षों में उसने हिजबुल्लाह को न सिर्फ लेबनान बल्कि मध्य पूर्व की एक बड़ी ताकत बना दिया। वह इजरायल का दुश्मन नंबर एक बन गया। आखिरकार शुक्रवार को यहूदी राष्ट्र, अपने सबसे बड़े दुश्मन को खत्म करने में कामयाब रहा। हिजबुल्लाह-इजरायल में हालिया संघर्ष तब बढ़ गया जब पिछले दिनों लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजर और वॉकी-टॉकी में दो दिन तक ब्लास्ट हुए। जिसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए। इन हमलों के लिए हिजबुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया लेकिन इजरायल ने इसकी सीधी जिम्मेदारी नहीं ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने लेबनान में हिजुबल्ला ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है। संघर्ष का बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा है। आशंका है कि यह लड़ाई मध्य पूर्व के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले सकती है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment