May 6, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

आईफोन 12 5जी की शुरुआती कीमत 649 अमेरिकी डॉलर होगी

Apple. (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 1 मई| आगामी 5.4 इंच वाले आईफोन 12 की शुरुआती कीमत 649 अमेरिकी डॉलर हो सकती है, जबकि 6.1 इंच वाले डिवाइस का मूल्य 749 अमेरिकी डॉलर हो सकता है। एप्पल के एक विश्वसनीय अंदरूनी सूत्र जॉन प्रोसेर ने इसकी जानकारी दी।

आईफोन एसई की रिलीज डेट का सटीक खुलासा करने वाले प्रोसेर ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें जिस सूत्र ने आईफोन एसई डिवाइस की लॉन्च तारीख की सूचना दी थी, उसी ने कीमतों के बारे में यह जानकारी दी है।

5.4-इंच आईफोन की तरह ही 6.1-इंच डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी और एक डुअल-कैमरा सेटअप को सपोर्ट करेगा।

प्रोसेर ने कहा कि दोनों डिवाइस में एकमात्र अंतर यह है कि यह 6.1 इंच के बड़े ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही आईफोन 12 के दो ‘प्रो’ मॉडल होंगे।

अन्य ख़बरें

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading