24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नपा परिषद मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने नागरिको की मुलभूत और व्यापक समस्याओ को गंभीरता से सुना

वारासिवनी…..नगर पालिका परिषद के अभिनव प्रयोग जनता दरबाद के आज मंगलवार के दुसरे एपीसोड मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ने विभिन्न वार्डो से आये नागरिको की मूलभूत से लेकर व्यापक समस्याओ के समाधान के विषय मे गंभीरता दिखायी। साथ ही अनेको अवसरो पर अधिकारीयो को नपा अधिनियम क्या कहता है जैसे आदेश भी प्रदान कर जनता की सुविधाओ को प्राथमिकता प्रदान की गयी।
सबसे पहले पिछले मंगलवार के जनता दरबार मे लिखी गयी समस्याओ के सबंध मे समीक्षा की गयी। विशेष यह भी रहा की आज 12 बजे के पहले ही चार आवेदन नपा अध्यक्ष की टेबल पर सामने रखे हुये मिले। आज भी वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधी समीर बिसेन ने वार्ड मे नाली की सफाई से लेकर सडक निर्माण के साथ प्लास्टिक कोटेड स्पीड ब्रेकर बनाने के विषय को सामने रखा। जिसमे उन्हे वार्ड वासी समाधान का आश्वासन भी प्रदान किया गया।
इसी तरह नयी चैपाटी की नाली की सफाई के साथ नाली चेंबर निर्माण के साथ पानी को आगे दूर तक व्यवस्थित रूप से पहुचाने की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया गया। इसी बीच शासकीय कालेज के पास शंकर नगर से पहुची महिलाओ की टीम ने बरसात के पूर्व पक्की सडक की मांग रखी। जिस पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक दिशा निर्देश उपयंत्री सुमीत मोटवानी को प्रदान किये गये।
साथ ही बार बार उठने वाले विषय आंबेडकर चैक के निकट मिटटी के बर्तन के व्यवसायी कुम्हार वर्ग को नयी जगह प्रदान करने के विषय मे निर्णय लिया गया। जिसमे दो जगहो का चयन भी किया गया। जिसमे कुम्हारो की सहमती को आवश्यक तय किया गया। इस विषय के समाधान के लिये पार्षद संदीप मिश्रा और मुख्य नपा अधिकारी को अधिक्रत भी किया गया।
आज जनता दरबार मे विभिन्न वार्डो मे गर्मी के मौसम मे पेयजल की दिक्कत को लेकर सबसे ज्यादा गंभीरता दिखायी गयी। जिसमे वार्ड नंबर 6 भी शामिल है। दरबार मे जल प्रदाय शाखा, टेंकर और फायर बिग्रेड की टीम को तलब कर इस विषय पर पुख्ता कार्ययोजना तैयार की गयी। साथ ही सार्वजनिक नलो की टोटी का बार बार चोरी हो जाना, भवन निर्माण की अनुमती, वार्डो के लिये नये सर्वसुविधायुक्त रेडिमेड स्पीड ब्रेकर को बुलाना जैसे अनेको विषयो मे जनमानस की समस्याओ का लंबे समय तक समाधान किया गया।
जनता दरबार मे पार्षदगणो मे संदीप मिश्रा, पवन धूर्वे, मोनू लिमजे, प्रवीण डोगरे, धर्मू जोशी के साथ मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्री सुमीत मोटवानी, वंशिका चैहान के साथ अन्य विभागीय प्रभारीयो का अमला सक्रिय भी नजर आया।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment