36.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री लॉकडाउन के दौरान शून्य

New Delhi: Maruti Suzuki launches new sedan “Dzire” in New Delhi, on May 16, 2017. (Photo: Amlan Paliwal)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)| ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि देशव्यापी विस्तारित लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में घरेलू बाजार में बिक्री शून्य रही। हालांकि, कंपनी 632 वाहनों के निर्यात में सफल रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल 2020 में ओईएम की बिक्री सहित घरेलू बाजार में शून्य बिक्री की है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि सरकार के आदेशों के अनुपालन करने के लिए सभी उत्पादन सुविधाएं बंद कर दी गईं।”

उन्होंने कहा, “बंदरगाह का संचालन फिर से शुरू होने के बाद, हमने 632 इकाइयों का पहला निर्यात शिपमेंट, मुंद्रा बंदरगाह से किया है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।”

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए आवश्यक लॉकडाउन से वाणिज्य सेक्टर को एक बड़ा झटका लगा है, जिसमें शॉपिंग मॉल का अस्थायी बंद होना, विमानों की उड़ानों पर रोक, कारखानों को बंद करना आदि शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण योजना को मंजूरी दी; 37,500 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Newsdesk

कैबिनेट ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपग्रेड और आधुनिकीकरण को मंजूरी

Newsdesk

उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच की दूरी कम कर रही पीएम इंटर्नशिप योजना: शीर्ष सरकारी अधिकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading