23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा, इजरायल पर हमले ‘कानूनी, वैध’

Iran's Supreme leader praises armed forces for retaliation against Israel

तेहरान, 5 अक्टूबर। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई “पूरी तरह कानूनी और जायज” है। खामेनेई ने यह बात ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। यह बयान उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा इजरायल पर किए गए हाल के मिसाइल हमले पर टिप्पणी कर रहे थे। खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है, जो इजरायल और अमेरिका ने पश्चिम एशिया में किए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस मामले में “मजबूती, बहादुरी और दृढ़ता” से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा, “हम न तो हिचकिचाएंगे, न लापरवाही करेंगे और न ही जल्दबाजी करेंगे।” खामेनेई ने कहा, “जो भी उचित, तर्कसंगत और सही होगा, उसे सही समय पर किया जाएगा, जैसा कि यह मिसाइल हमला किया गया और भविष्य में भी अगर जरूरी हुआ तो किया जाएगा।” मंगलवार को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक केंद्रों पर लगभग 180 मिसाइलें दागी। ईरान ने कहा कि ये हमले इजरायल द्वारा हमास के प्रमुख इस्माइल हानियेह, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर अब्बास नीलफोरुशान की हत्याओं के जवाब में थे। साथ ही, इजरायल की आक्रमकता और अमेरिका के समर्थन से लेबनानियों और फिलिस्तीनियों के खिलाफ बढ़ते “दुष्ट कार्यों” का बदला भी था।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment