30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में पुलिस ने 7 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा

इस्लामाबाद, 7 अक्टूबर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने 7 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। पूर्वी पंजाब में पुलिस के काउंटर टेररिस्ट डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने सोमवार को प्रांत के मियांवाली जिले यह ऑपरेशन करने का दावा किया। सीटीडी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार देर रात मेकरवाल इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। आतंकवादियों और सीटीडी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान सात आतंकवादी मारे गए, जबकि उनके आठ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। बयान के अनुसार, आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, सात कलाश्निकोव, गोलियां और विस्फोटक बरामद किए गए। सीटीडी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही, भाग गए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार देर रात को ही कराची एयरपोर्ट के पास हुए एक भीषण विस्फोट में दो चीनी नागरिकों सहित तीन की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। सोमवार को चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हुए इस्लामाबाद स्थित चीन के दूतावास ने हमले की कड़ी निंदा की। विस्फोट तब हुआ जब पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड से चीनी कर्मचारियों को ले जा रहे एक काफिले पर कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हमला किया गया। एक बयान में, चीनी दूतावास ने ‘आतंकवादी हमलों’ की कड़ी निंदा की। इसमें कहा गया कि दूतावास और उसके महावाणिज्य दूतावास की घटना के बाद की स्थिति से लेकर अधिकारी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। चीन ने पाकिस्तान से इस मामले की गहन जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की। साथ ही, उसने देश में चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। प्रतिबंधित समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading