18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अपने किरदार में डूब जाने का मौका देता है ओटीटी प्‍लेटफॉर्म: सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha says OTT allows actors to lend depth to their characters

मुंबई, 8 अक्टूबर। हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म ‘ककुड़ा’ में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ओटीटी प्‍लेटफॉर्म को बहुत अहम बताया। कहा कि यह कलाकारों को अपने किरदारों की गहराई को समझने और उन्हें निभाने का मौका देता है। सोनाक्षी ने अब तक दो ओटीटी शो ‘दहाड़’ और हाल ही में आई ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में दिखीं। इसमें सोनाक्षी के काम को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। एक अवॉर्ड शो में ‘हीरामंडी’ अदाकारा सोनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ने कहा, ” मैंने लगातार दो साल यह पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार मुझे ‘दहाड़’ और ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के लिए दिया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि ओटीटी प्‍लेटफॉर्म कलाकारों को खुलकर काम करने का मौका दे रहा है। यह कलाकारों को शक्तिशाली भूमिका निभाने का मौका दे रहा है।” सोनाक्षी ने ओटीटी और बड़े पर्दे पर काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा, ”ओटीटी इस समय वाकई एक गेम-चेंजर है। ओटीटी पर पेश की जाने वाली भूमिकाएं अधिक जटिल और चुनौतीपूर्ण होती है। बड़े पर्दे पर हमेशा यह संभव नहीं होता।” उन्होंने कहा, “बड़ी स्क्रीन का उद्देश्य हमेशा ही ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों का मनोरंजन करना होता है, जबकि मुझे लगता है कि ओटीटी किरदारों को गहराई से जानने के लिए ज्‍यादा मौका देता है। मुझे दोनों ही जगह दर्शकों ने बहुत प्‍यार दिया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं। इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनना रोमांचक है, जहां कंटेंट ही सबसे ज्‍यादा मायने रखता है।” अभिनेत्री ने हाल ही में अपने किरदारों को निभाने पर बात करते हुए कहा था कि “मैं सेट पर पहुंचती हूं, कैमरे का सामना करती हूं, और तब किरदार मेरे लिए जीवंत हो उठता है।” 23 जून को सोनाक्षी ने जहीर के साथ परिवार और करीबी दोस्त की मौजूदगी में शादी की थी। सोनाक्षी को पिछली बार रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ “ककुड़ा” में देखा गया था। अब वह कुश सिन्हा निर्देशित “निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस” नामक फिल्म में नजर आएंगी। वह आगामी फिल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading