May 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

रोहित ने गौतम गंभीर से कहा, आपका काम पसंद है

Kolkata: Kolkata Knight Riders captain Gautam Gambhir and Mumbai Indians captain Rohit Sharma during an IPL match between Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians at the Eden Gardens in Kolkata, on April 13, 2016.

बई, 1 मई| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर मौजूदा समय में सीमित ओवरों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है। रोहित ने इसका जबाव देते हुए कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं लेकिन वो गंभीर का काम पसंद करते हैं।

रोहित गुरुवार को 33 साल के हो गए। कई साथियों ने रोहित को बधाइयां दीं।

गंभीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “सफेद गेंद के विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्म दिन की बधाइयां। आपका साल अच्छा रहे।”

रोहित ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “इस बारे में नहीं जानता गौती भाई लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।”

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने घर में काम करने वाले शख्स के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 की लड़ाई में मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद दी है।

इसके अलावा उन्होंने अपना दो साल का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं, बहुपक्षीय आयोजनों के लिए दरवाजे खुले

Newsdesk

एसआरएच बनाम पीबीकेएस मुकाबला रोमांचक होगा: संजय बांगड़

Newsdesk

एशियन अंडर-15 और अंडर-17 बॉक्सिंग: ताशकंद में दूसरे दिन भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading