19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली की सीएम आतिशी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की शिष्टाचार मुलाकात पीएम आवास पर हुई। इसकी तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं हमारी राजधानी के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करती हूं।” दिल्ली के सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं और दिल्ली सरकार के कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। शपथ लेने के साथ ही आतिशी दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होने वाली तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी। आतिशी से पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आतिशी के मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया नाम है। बाकी, चार केजरीवाल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। लेकिन, जमानत के दौरान केजरीवाल पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए थे। जैसे कि वह सीएम दफ्तर नहीं जा सकते हैं, किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं, साथ ही केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर जनता मुझे ईमानदार मानती है और दोबारा चुनती है, तो मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading