18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

एनसीआर में बढ़ता जा रहा है प्रदूषण, दिल्ली सरकार ने बुलाई हाई लेवल बैठक, ग्रैप लागू

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में धीरे-धीरे प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और स्थिति खराब हो रही है। एक्यूआई खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार कर चुका है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज एक हाई लेवल बैठक बुलाई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने यह हाई लेवल बैठक बुलाई है जिसमें सभी विभाग के अधिकारी और मंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही दिल्ली समय पूरे एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया गया है जो आज मंगलवार सुबह 8 बजे से प्रभावी हो जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय पहले ही विंटर एक्शन प्लान जारी कर चुके हैं और उनके मंत्रालय द्वारा जगह-जगह जाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि डस्ट और पॉल्यूशन से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। आज की इस बैठक में गोपाल राय भी शामिल होंगे। दिल्ली सरकार ने इस बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पहले ही 1 जनवरी तक पटाखे जलाने, रखने और बनाने पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 416 दिखा रहा है। जो सबसे खतरनाक श्रेणी में आता है इससे लोगों को सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी महसूस होती है। गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने हवा में निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप के पहले चरण को लागू कर दिया है। इसके तहत आतिशबाजी होटल रेस्टोरेंट में कोयला और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है इसके साथ ही खुले में कूड़ा फेंकना और कचरा जालना भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading