October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

हवाई हमले में मारा गया हमास एरियल यूनिट का प्रमुख : इजरायली सेना

Smoke rises from the vicinity of the Hamad Towers area northwest of the southern Gaza Strip city of Khan Younis

यरूशलम, 15 अक्टूबर। इजरायली सैन्य और सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में हमास की हवाई इकाई के प्रमुख की मौत हो गई। इजरायल की सेना और घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी दी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक सितंबर में युद्धक विमानों द्वारा किए गए हमले में हमास के हवाई अभियान के प्रमुख समर अबू दक्का की मौत हो गई। बयान के अनुसार, अबू दक्का कई ड्रोन हमलों में शामिल था और हमास के हवाई अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाता था। पिछले साल एरियल यूनिट प्रमुख असिम अबू रकाबा के मारे जाने के बाद दक्का को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अबू दक्का 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल के खिलाफ हुए हमले में भी शामिल था। कथित तौर पर उसने दक्षिणी इजरायल में हमास के पैराग्लाइडर और ड्रोन अटैक यूनिट टीम को लीड किया था। उस अचानक हुए अटैक में 1,200 मौतें हुई थीं। जिसके बाद गाजा में जंग के हालात बने। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान में जानकारी दी है कि गाजा पर इजरायली हमलों में अब तक 42,289 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment